Sunday, August 14, 2022

अभिलाष मिश्रा करेंगे भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में ध्वजा रोहण


नरसिंहपुर:


कल दिनांक 15-8-2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित है जिसमे पार्टी के जिलाध्यक्ष सम्मानीय *इंजी श्री अभिलाष मिश्रा जी* पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता  पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।


Saturday, August 13, 2022

भारतीय जनता पार्टी दिनांक 14 अगस्त को निकलेगी मौन जुलुस




भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर कल दिनांक 14 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी  वर्षगांठ पर भारत विभाजन की विभीषिका 14 अगस्त 1947 को भारत माता के दो टुकड़े कर दिए गए थे भारत के विभाजन के निर्णय के पश्चात हुए बेहद नरसंहार,धर्म के आधार पर बटे देश के दर्द को कभी भुलाया नही जा सकता नफरत एवं हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाइयों एवं बहनों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी उन लोगों के संघर्ष एवं बलिदान की स्मृति में 14 अगस्त भारत विभाजन  विभिषिका स्मृति दिवस पर कल दिनाक 14 अगस्त को शाय्ं 4 बजे स्थानीय सुभाष पार्क चौराहे से मैनरोड राम मंदिर होते हुए गुरुद्वारा से पुनः सुभाष पार्क चौराहे  तक मौन जुलुस  निकाला जाएगा।